फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड मेडिकल एण्ड रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन रेलवे रोड स्थित एक होटल में पर्यवेक्षक एफएमआरएआई के उपाध्यक्ष कामरेड अरविन्द तिवारी तथा सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य अनुराग मिश्रा की देखरेख में हुआ। पिछले वर्ष की सचिव रिपोर्ट और लेखाजोखा पेश किया गया। नई इकाई में संगीत त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा कपिल दिवाकर एक बार फिर सचिव चुना गया। भूपेन्द्र सिंह, रबसान अली उपाध्यक्ष, रोशन सिंह सह सचिव, अभिषेक शुक्ला कोषाध्यक्ष, शक्ति राजपूत, हिमांशु दुबे, विक्रांत सिंह, अभय मिश्रा, प्रखर वर्मा, प्रशांत त्रिवेदी, विशाल पटेल, प्रणव दास को ईसी मेम्बर बनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
उ0प्र0/उ0 मेडिकल एण्ड रिप्रेजेंटेटिव एसो0 के संगीत अध्यक्ष व कपिल बने सचिव
