फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी को मायके छोडक़र घर वापस आये फल विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम गढिय़ा ढिलावल निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार सक्सेना पुत्र राजवीर बघार पर फल की ठेली लगाता था। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दो दिन पूर्व ही वह अपनी पत्नी रोली को मायके कुवनौली सांडी हरदोई छोडक़र आया था। उसने बीती रात घर के कमरे में फांसी लगा ली। सुबह जब उसकी माँ निर्मला ने मनोज का शव फांसी पर लटका देखा, तो चीख पुकार मच गयी। मृतक के एक पुत्र आर्यन व पुत्री सुनहारी है। मृतक चार भाईयों में दूसरे नम्बर का था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
