खुशहाली की दुआ कर मनाया गया बकरीद का त्योहार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खुशहाली की दुआ के लिए उठे हाथ, ईदगाह में नमाज अदा कर कुर्बानी देकर त्योहार मनाया गया। क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों व ईदगाहों पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।
बकरीद त्याग और बलिदान के लिए प्रेरित करने वाला त्योहार है। कस्बे की ईदगाह में मौलाना मोहम्मद शान ने अक़ीदत के साथ नमाज पढ़ाई। ग्रामीण इलाकों में भी अकीदत व शुकून के साथ कुर्बानी का त्यौहार मनाया गया। क्षेत्र के जाफर नगर, चांदनी, मिल्किया पठान, बंजारा बस्ती, भंघौरा आदि गांव में हर्षोलास के साथ बकरीद मनाई गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद रही। नवाबगंज ईदगाह में थानाध्यक्ष अमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *