जूम बैठक के द्वारा योग दिवस मनाने की बनी रणनीति

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। योग दिवस मनाने को लेकर जूम बैठक का आयोजन हुआ। भाजपा फतेहगढ़ मण्डल की जूम बैठक के मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष रामवीर सिंह ने आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला और बढ़-चढक़र योग दिवस मनाने के लिए सभी मण्डल के पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक बीमारियां दूर होती है। इसलिए हम सबका दायित्व है कि योग करें और निरोग बने। रामवीर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने घर में व आसपास के लोगों को भी जागरुक करें और सुबह ५ बजे से योग कार्यक्रम में भाग लें और उनके फोटो व्हाट्सएप पर अपलोड करें। जिससे लोग जागरुक हो। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस २१ जून को पूरे विश्वभर में मनाया जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां पूर्ण हो गयी है। जिलाधिकारी के निर्देशन में फतेहगढ़ स्टेडियम में योग दिवस आयोजित होगा। जिसमें जनपद के शिक्षक, कर्मचारी व राजनैतिक दलों के लोग प्रतिभाग करेंगे। योग दिवस को लेकर जूम बैठक का आयोजन हुआ। जूम बैठक में भाग लेने वाले महामंत्री शिवम दुबे, आशु राठौर, रानू दीक्षित, रजनीश मिश्रा, ऋषि राठौर, आशुतोष त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, शिवराम सिंह भदोरिया व मीडिया प्रभारी राहुल राठौर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *