कोटेदार बोला, अमृतपुर विधायक हमारे खास, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

कांटा छोड़ डिब्बे से राशन वितरण करते मिला, ४ यूनिट पर ढाई किलो कर रहा कटौती
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सरकार चाहे जितने ही प्रयास क्यों न कर ले, लेकिन घटतौली रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे ही नवाबगंज स्थित एक कोटेदार कांटे से राशन का वितरण न कर डिब्बे से राशन का वितरण करते नजर आये। जब पत्रकारों को भनक लगी, तो उन्होंने कोटेदार के यहां रखे दूसरे काटं से जब उपभोक्ताओं को दिये जाने वाले राशन का वजन किया, तो किसी का ढाई किलो, तो किसी को पांच किलो कम पाया गया। जबकि शासन ने नई कांटा कनेक्ट प्रणाली शुरु कर दी है, उससेे कोटेदार राशन का वितरण नहीं कर रहा है। उसका कहना है कि अमृतपुर के विधायक हमारे खास हैं। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
जानकारी के अनुसार शासन ने राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए ई-पॉस मशीन व कांटे को कनेक्ट कर दिया है, लेकिन मैं डाल-डाल, तू पांत-पांत वाली कहावत को नवाबगंज के क्षेत्र के कोटेदार चरितार्थ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगोरा के कोटेदार निर्मला देवी के यहां देखने को मिला। यहां पर कोटेदार के पुत्र मोहित शाक्य द्वारा राशन का वितरण एक स्टीट के डिब्बे के माध्यम से अंदाज से किया जा रहा था। जब हमारे संवाददाता को इस बात की जानकारी हुई, तो वह मौके पर पहुंचे। संवाददाता को गांव भगोरा निवासी अमित कुमर ने बताया की उनके राशन कार्ड पर चार लाभार्थी अंकित हैं। जिससे उनका 5 किलो प्रति यूनिट के हिसाब से 20 किलो राशन बनता है। जब उस राशन का वजन किया गया, तो १७ किलो ५०० ग्राम पाया गया। वहीं इस गांव की निवासी जुबेदा खातून ने बताया कि उनके राशन कार्ड पर 6 यूनिट हैं। 6 यूनिट के हिसाब से 30 किलो राशन मिलना चाहिए, लेकिन उनको 25 किलो राशन दिया गया। जब सुमित शाक्य से पूछा गया कि नई प्रणाली का प्रयोग क्यों नहीं कर रहे हो, तो उन्होंने बताया कि वह खराब पड़ा है। इसलिए डिब्बे से राशन वितरण कर रहे हैं। बताते हैं कि कोटेदार अमृतपुर के विधायक का खास होने के कारण उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है। जिससे वह जनता का राशन लूटकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं। जब इस बाबत कायमगंज के सप्लाई इंस्पेक्टर सुधांशु यादव से बात करनी चाही, तो उनका फोन नॉट रिचेबिल जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *