सुलह न होने पर दबंगों ने घर पर बोला जानलेवा हमला, की गोलीबारी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। मारपीट की घटित घटना में सुलह न होने पर झल्लाए दबंगो ने दबाव बनाने के लिए पीड़ित के घर पर प्राणघातक हमला कर गोलीबारी की है।
बिहार थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम चकभगन खेड़ा में बीती रात दबंगो ने जानलेवा हमले के इरादे से पीडित के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जो कमरे के खिड़की के पल्ले में गोली जा धंसी गोलीबारी की आवाज सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोगों को आता देख मौके से भाग निकले।पीड़ित राजकुमार यादव पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ यादव ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17जून को मेरा बेटा कुँवर वीर प्रताप सिंह यादव भगवन्त नगर कस्बा में घरेलू सामान लेने गया था। जब वह रात 8 बजे गंगा स्वीट से सामान लेकर अपनी कार में बैठने लगा तभी अथर्व प्रताप सिंह उर्फ बउवा पुत्र शिव हर्ष सिंह उर्फ पानू निवासी ग्राम मानपुर,सूर्यांश सिंह उर्फ़ राज पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू निवासी मोहकमपुर व आशीष शुक्ला निवासी मनिकापुर ने हत्या करने के प्रयास से जान लेवा हमला किया था। जिसमे पीड़ित के पुत्र को गंभीर चोटें आयी थी।जिस पर पुलिस ने 18 जून को हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया था। मुकदमा पंजीकृत होने के पश्चात दंबगो द्वारा पीड़ित पक्ष पर जबरिया लगातार सुलह समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। किंतु पीड़ित पक्ष सुलह समझौता करने को तैयार नही हुए समझौते में सहमति न बन पाने पर झल्लाए दबंगों ने 21जून की रात समय लगभग 2 बजे पीड़ित के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कोई हताहत तो नही हुआ किंतु दो गोलियां कमरे में लगी खिड़की के किवाड़ में जा धंसी।गोलियां की आवाज सुनकर पीड़ित के परिवार में अफरा तफरी मच गयी।चीखपुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग दौड़े जिन्हे आता देख हमलावर 24 घंटे में सुलह नही किया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे जाबेजा गाली देते हुए भाग निकले।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना का मौके वारदात जांच की जहां पुलिस को 9 एम एम के दो खाली खोखे व एक जिंदा कारतूस मिला।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शिव प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि घटित घटना की बारीकी से जांच की जा रही हैं। सच्चाई सामने आने पर कार्यवाही की जाएगी। किंतु घटना के 12 घण्टे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक घटना की एफआईआर तक दर्ज नही की है पुलिस की कार्यशैली को लेकर पीडित पक्ष के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *