राजेपुर, समृद्धि न्यूज। रामगंगा का पुल क्षतिग्रस्त होनें से मार्ग अवरुद्ध हो गया।जिसके बाद पुलिस नें कई घंटे की कड़ी मसक्कत करनें के बाद जाम खुलवाया। इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा नदी के ऊपर पुल हैय। पुल के बाद शाहजहाँपुर की सीमा शुरू होती है। लिहाजा दोनों जिलों को आपस में जोडऩे वाला पुल अचानक ज्वाइट के पास से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे केबल एक लेन पर ही सवारियों के आने जाने की व्यवस्था बची। जिसके चलते पुल से हुल्लापुर तक और जनपद की सीमा में भी हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। इसमें यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में यात्रियों के पसीने छूट गए। सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक,थाना राजेपुर, अल्लागंज की पुलिस मौके पर पंहुची और जाम खुलाया गया। वहीं डबरी के निकट जाम होने से एक ट्रक खड्ड में पलटते पलटते बचा।
