कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के भाई और जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी सूरज रेवन्ना को भी हासन पुलिस ले गिरफ्तार कर लिया है। सूरज पर जेडीएस कार्यकर्ता के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप है।
पुलिस ने बताया था कि जेडी(एस) एमएलसी सूरज रेवन्ना पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। उन पर कुछ दिन पहले पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप है। चेतन केएस (27) ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून की शाम को होलेनरसीपुरा तालुक के घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उनका यौन शोषण किया। सूरज यौन शोषण के आरोपों में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं। प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। इस बीच सूरज को कथित तौर पर एक पुरुष पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बेंगलुरु: जनता दल-सेक्युलर (JDS) नेता सूरज रेवन्ना को कथित तौर पर एक पुरुष पार्टी कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सूरज रेवन्ना के भाई प्रज्ज्वल पहले ही कई कई महिलाओं द्वारा यौन अपराधों के आरोपों का सामना कर रहे हैं. सूरज रेवन्ना के खिलाफ 27 वर्षीय पार्टी कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. पीडि़त ने जद (एस) नेता पर 16 जून को कर्नाटक के हसन जिले के एक फार्म हाउस में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. हालांकि, सूरज रेवन्ना ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उस व्यक्ति ने 5 करोड़ का भुगतान करने से इनकार करने के बाद उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज की है. सूरज रेवन्ना के दोस्त शिवकुमार ने भी शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जद (एस) कार्यकर्ता ने इस महीने की शुरुआत में उनसे संपर्क किया था और 5 करोड़ रुपये की मांग की थी. साथ ही धमकी दी थी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वह सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करा देगा. शिवकुमार ने बताया कि उस व्यक्ति ने सबसे पहले नौकरी ढूंढने में मदद के लिए उनसे संपर्क किया था. शिवकुमार ने उसे सूरज रेवन्ना का नंबर दिया और सूरज से संपर्क करने को कहा. शिकायत में कहा गया है कि लेकिन नौकरी पाने में असफल रहने के बाद उसने शिवकुमार और सूरज को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
