फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तीसरी बार निर्वाचित सांसद मुकेश राजपूत का पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भाजपा नेता राजीव चतुर्वेदी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बद्री विशाल महाविद्यालय में सांसद मुकेश राजपूत का भाजपा नेताओं व राजीव चतुर्वेदी के समर्थकों ने फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से मैने चुनाव जीता है। इस बार चुनाव में कांग्रेस व सपा ने झूठ बोलकर मतदाताओं को गुमराह किया है। फिर भी सभी के सहयोग से तीसरी बार संसद पहुंचने का मौका मिला है। आज पूरा भारत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त हो रहा है। २०४७ तक भारत को विकसित बनाना प्रधानमंत्री का संकल्प है। उसे पूरा करने के लिए हम लोग प्रयासरत है। राजीव चतुर्वेदी ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोगों ने सांसद मुकेश राजपूत का स्वागत किया। संचालन पूर्व सभासद भप्पू सोनी ने किया। इस मौके पर हिन्दूमहासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष व लोकदल जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, सभासद अनिल तिवारी, प्रमोद बाजपेयी, दिलीप भारद्वाज, पुष्पेन्द्र राजपूत, दीपक शाक्य, प्रमोद दीक्षित, अजय त्रिवेदी, चित्रा अग्निहोत्री, अभिषेक बाथम, केदार शाह, आशीष शुक्ला, विनय द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
तीसरी बार निर्वाचित सांसद मुकेश राजपूत का हुआ स्वागत
