आचार्य प्रशिक्षण पंच सत्र में हुआ वर्ग विषयों का संचालन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्र0 द्वारा आयोजित नव चयनित आचार्य प्रशिक्षण सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज दतिया द्वारा झांसी में आज विषय विभाजन द्वारा सभी सत्रों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जनपद फर्रुखाबाद के आचार्यों ने प्रतिभाग किया और अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जनपद के आचार्यों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य रुप से प्रेरणा के केंद्र बिंदु अनिल ने विद्यालय विकास में आचार्य की भूमिका एवं चिंतामणि ने क्रियात्मक सत्र में प्रश्न पत्र निर्माण कौशल अर्चना अवस्थी ने आचार्य का प्रयोगानंद झा लिखित कार्य, अभ्यास कार्य गृह कार्य सुधार व रत्नेश अवस्थी ने एवं विचार गोष्ठी में छात्र उपस्थित पंजीकरण आवश्यकता पर विचार रखे। इस मौके पर भगवान सिंह सेंगर, अजय, शिवकरन, कल्पना सिंह, शिव सिंह, अजय, शिवकरन, बृजपाल सिंह, आलोक सिंह, रजनीश मिश्र, विवेक दीक्षित, पूरन सिंह, अमित कुमार सिंह आदि नवीन आचार्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *