फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम बाहिदपुर में चार दिनों से चल रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के टोल प्लाजा को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रशासन की तरफ से एसडीएम सदर गजराज सिंह यादव और एनएचएआई के लोग वार्ता के लिए आए। वार्ता डेढ़ घंटे तक चली। किसान टोल प्लाजा न बनाने पर अड़े रहे। वहीं प्रशासन टोल बनाने पर अड़ा रहा। जिसके बाद वार्ता विफल हो गयी। कानपुर मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने कहा की टोल प्लाजा जहां पर प्रस्तावित हुआ है वहीं पर बनेगा। हम बाहिदपुर के किसानों का उत्पीडन नहीं होने देंगे।
विधिक सलाहकार/जिला प्रवक्ता अजय कटियार ने कहा कि टोल प्लाजा पहले मुरहास कन्हैया पर प्रस्तावित था, यदि टोल प्लाजा को आगे बढ़ाया गया है तो हमें उसके कागज उपलब्ध कराए जाएं अन्यथा टोल प्लाजा जहां पर प्रस्तावित था वहीं बनाया जाए। जिस पर एनएचएआई की तरफ से आए ठेकेदार को एसडीएम सदर ने भी कहा कि यदि आपके पास कागज है तो किसानों को दिखाएं। जिस पर एनएचएआई के ठेकेदार इधर-उधर झांकने लगे। उनके पास ना तो कोई डॉक्यूमेंट उपलब्ध है और ना ही यहां का नक्शा, इस पर किसान नेताओं ने साफ कहा कि टोल प्लाजा जहां पर प्रस्तावित है वहीं पर बनेगा। अजय कटियार ने कहां कि मानकों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कर रहा है। इसमें बरस लोन के सामने बने गड्ढे में 2 मार्च को दो युवकों की मौत हो गई थी, जिनके परिजन भी आज धरना स्थल पर किसानों की मदद मांगने आए। उन्होंने कहा की बाहीदपुर में हम टोल प्लाजा नहीं बनने देंगे। किसानों का उत्पीडऩ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, विजय शाक्य, कमलेश शाक्य, अभय यादव, सुधीर कटियार, राजू सोमवंसी, शिशुपाल सिंह शाक्य, मुन्ना लाल कुशवाहा, विजय कटियार, बालकृष्ण जनार्दन सिंह, अरुण, रामसनेही कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, इंदर सिंह व महिलायें उपस्थित रही।
फोटो एफआरडीपी ८
किसानों व प्रशासन अधिकारियों की टोल प्लाजा को लेकर वार्ता विफल
