फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विद्या भारती पूर्वी भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दतिया गेट झांसी में चल रहे 10 दिवसीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के छठवें दिन बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के लोगों ने प्रशिक्षण वर्ग में आचार्यों की भूमिका एवं विद्यालय का विकास आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
क्षेत्रीय गणित प्रमुख संतोष ने आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के छठे दिन सैद्धांतिक सत्र में विद्यालय विकास में आचार्य की भूमिका के विषय पर कई जिलों से उपस्थित आचार्य प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विकास में शिक्षक का विशेष महत्व होता है। एक छात्र के विकास में शिक्षक के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता है। एक छात्र के जीवन में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
अगले शैक्षिक सत्र में विजय प्रधानाचार्य द्वारा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा विषय पर प्रयोग सामग्री एवं गतिविधि के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को बहुत ही रोचक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के साथ-साथ 8 जिलों से आए हुए वैदिक गणित संकुल प्रमुखों एवं सह संकुल प्रमुखों की बैठक प्रांतीय संगठन मंत्री रजनीश की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में संकुल प्रमुखों के साथ-साथ प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख आशीष दीक्षित एवं अतुल बाजपेई भी उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने किया। इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद मिश्र, प्रेमप्रकाश, भगवान सिंह सेंगर, शिवकरन, अजय कुमार दुबे, शिव सिंह, रत्नेश अवस्थी, राजबहादुर आदि मौजूद रहे।
आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में विद्यालय के विकास पर दिया गया जोर
