मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।  इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अयोध्या में आकाशीय बिजली गिरने से चार भैंसों की भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जनपद मिर्जापुर के  विंध्याचल क्षेत्र के अंतर्गत मडगुडा गांव मंगलवार शाम को मछली पकडऩे के लिए गंगा नदी की गांव के कुछ लोग गये थे। देर रात बारिश होने लगी, सभी अपने आप को बारिश से बचने के लिए तिरपाल के अंदर लेट गए। इसी दौरान आकाश से बिजली गिरने से धर्मेंद्र निषाद की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग झुलस गए। वहीं पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटैना कॉलोनी नंबर एक निवासी 50 वर्षीय सरवन बुधवार को धनेज यादव के खेत में मजदूरी पर गया था। बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरने मजदूर झुुलस गया। जानकारी मिलने पर परिजन व गांव के लोग खेत पहुंच गए। हालत बिगड़ती देख परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुनगढ़ी क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की वज्रपात की वजह से मौत हो गई। लखीमपुर खीरी मोहम्मदी के पडरी में आम के पेड़ के पास खेल रहे चार बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गये। इलाज के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो अन्य बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *