ससुराल में आए युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का किया प्रयास

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला मैनपुरी थाना बिछवा क्षेत्र के गांव ऊबरीखेड़ा निवासी अनुज सक्सेना की 8 साल पहले थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव अठसैनी पहाड़पुर निवासी मंगूलाल की पुत्री संगीता से शादी हुई थी। अनुज पत्नी संगीता के साथ मारपीट करता था। इसलिए पत्नी संगीता अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। अनुज सक्सेना 12 दिन पहले ससुराल में ही रुका हुआ था। ससुर मांगूलाल ने बताया कि दामाद अनुज सक्सेना ने कहा था मेरी पत्नी संगीता को मेरे साथ भेज दो अपने साथ ले जाएंगे नहीं तो ससुराल में इसी चौखट पर प्राण त्याग देंगे, तभी देर रात अनुज सक्सेना ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें अनुज सक्सेना गंभीर रूप से झुलस गया। ससुराल वालों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर जांच पड़ताल की है। अनुज सक्सेना को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि आग से झुलसे युवक अनुज सक्सेना को लाया गया है। हालत गंभीर होने पर वर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *