टिल्लू पम्प का प्लग लगाते समय करंट लगने से महिला को मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। टिल्लू पम्प का प्लग लगाते समय महिला को करंट लग गया। स्वजन आनन फानन में महिला को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे।
गांव भटमई निवासी सुरेंद्र कुमार की ३८ वर्षीय पत्नी नामवती बुधवार दोपहर कपड़े धोने के लिए घर में लगे टिल्लू पम्प का प्लग लगा रही थी। उसी समय महिला को करंट लग गया। महिला गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ी। स्वजन आनन-फानन में महिला को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गए। शव घर पहुचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के दो पुत्र सुमित व नवनीत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *