पत्नी घर नहीं आयी, तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान

कंपिल, समृद्धि न्यूज। पत्नी के घर जाने से मना करने पर पति ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया।
कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी अनिल का दो दिन पूर्व पत्नी सर्वेश कुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अनिल ने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई कर दी। महिला पति से नाराज होकर कंपिल के गांव निजामुद्दीनपुर स्थित बहनोई दुर्विजय के घर चली आयी। बुधवार सुबह अनिल पत्नी को घर ले जाने के लिए दुर्विजय के घर आया। महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर अनिल ने गांव से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित बाग में आम के पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत पर काम करने गए ग्रामीणों ने शव लटका देख मामले की सूचना स्वजनों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। शव देख स्वजन बिलखने लगे। स्वजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। मृतक हलवाई का काम करता था। मृतक के दो पुत्र विपिन, पवन, तीन पुत्रियां स्नेहा सुभि व आकांक्षा हैं। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *