आढ़त की दुकान से व्यापारी की बाइक से उच्चकों ने दो लाख से भरा बैग किया पार

पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र में उच्चकों का आतंक जारी है। जिससे लोग परेशान है। उच्चकों ने आढ़त की दुकान पर आये व्यापारी की बाइक से रुपयों से भरा झोला उच्चके लेकर फरार हो गये। सूचना पर आसपास हडक़ंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गुरुवार को थाना क्षेत्र में आढ़त की दुकान पर आये व्यापारी अपनी खड़ी कर दुकान पर बैठ गया। उसकी बाइक पर उसका बैग रखा था। जिसमें २ लाख की नगदी थी, तभी अचानक उच्चके उसका रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। जब व्यापारी की नजर बाइक पर पड़ी तो उसका बैग नहीं था। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी और वह जोर-जोर चिल्लाने लगा कि मेरा रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गयी। काफी छानबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *