फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनवी रोड गमा देवी निवासी विनीता ने पति संजय कुमार यादव के खिलाफ दी तहरीर में दर्शाया कि उसके पति का एक ज्ञात महिला अवैध संबंध है। जिसका विरोध करने पर पति ने गाली-गलौज की और मारपीट कर अपने गांव छबीलेपुर पोस्ट नवीगंज जिला मैनपुरी चले गए। 22 जून को शाम सुबह 11 बजे पति को घर वापस बुलाने के लिए गई तो उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। पीडि़ता ने बताया कि पति शराबी है और आए दिन मारपीट करता है। उसके दो पुत्र है। जिनका पालन पोषण करने में उसे परेशानी हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीटा, किया बेघर
