ससुरालीजनों ने परिजनों पर लगाया हत्या करने का आरोप
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में ससुरालीजनों ने परिजनों पर बंटवारे क ो लेकर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जब्ब निवासी रंजीत पुत्र श्रीकृष्णा बीते दिन अपने किसी मित्र के कार्यक्रम में नवाबगंज थाना क्षेत्र के ही गांव नवादा पहाड़पुर गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रंजीत अपने मित्रों के साथ खाना खाकर रात में लेट गया, तभी उसकी रात में ही अचानक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही वहां मौजूद लोगों के हाथ पैर फूल गए और इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सूचना थाना पुलिस को दी। जिसमें बताया की मृतक युवक अपने मित्र गांव नवादा निवासी राकेश के यहां एक निजी कार्यक्रम में गया था। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों के मुताबिक उन्होंने तथा मृतक के ससुरालीजनों ने रंजीत की मौत की सूचना थाना पुलिस को देकर चाचा हरगोविंद तथा बाबा श्रीकृष्ण के ऊपर बंटवारे को लेकर मारपीट के दौरान मौत होने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
