नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम प्रधान तथा परिजनों के बीच हुए विवाद की सूचना पाकर पहुंची डायल हंड्रेड के कर्मचारियों ने जब हस्तक्षेप किया, तो आरोपियों ने पुलिस के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरास कन्हैया के निकट सिठऊपुर ग्राम प्रधान राजवीर जाटव तथा उनके ही परिजन रोहित जाटव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि मामला मारपीट में तब्दील हो गया। सूत्रों के अनुसार जब झगड़े की सूचना डायल 112 पर दी, तो मौके पर पहुंची डायला 112 की पुलिस पीआरबी 2675 पर ही आरोपी हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना से पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई तथा कई चोटें आईं। जिसकी सूचना थाना मोहम्मदाबाद पुलिस को दी गई और सूचना पाकर पहुंची थाना मोहम्मदाबाद पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया, लेकिन खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस ने कोई लिखा पड़ी में कार्रवाई नहीं की थी और आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
मारपीट में हस्तक्षेप करने पर पुलिसकर्मियों को पीटा, फाड़ी वर्दी
