ट्रेन से कटकर युवती की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रेन से कटकर युवती की मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उबरी खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास 17 वर्षीय शिवानी की शुक्रवार सुबह लगभग 10.30 बजे कासगंज से कानपुर जाने वाली ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिला कन्नौज थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव तालग्राम निवासी गुड्डू की पुत्री शिवानी जो कि कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव टडौआ कतरौली पट्टी के पास अपने मांमा के यहां पिछले लगभग 1 महीने से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि युवती रेलवे लाइन के किनारे खड़े आम के पेड़ों से आम बीन रही थी। आम बीनते-बीनते वह किसी प्रकार ट्रेन की पटरी पर पहुंच गयी। जिससे उसकी ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। वहीं मुकेश और सुरेश जो कि शिवानी के मामा हैं ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जिसकी सूचना खुदागंज चौकी इंचार्ज को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंचे खुदागंज चौकी इंचार्ज दीपक भाटी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *