फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते करीब तीन दिनों से हो रही झमाझम वारिश से निचले मोहल्लों में पानी भर गया। वहीं लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के मोहल्ला डिग्गीताल में कई मकान जलमग्न हो गये हैं। आलम यह है कि लोगों के घरों में पानी घुस गया है। यहां के वाशिंदे पानी से होकर आवागमन करने को मजबूर हैं। यहां के वाशिंदों की मानें, तो यहां पर बहुत बड़ा तालाब हुआ करता था। लोग डर की वजह से यहां से निकलने से भी कतराते थे, लेकिन कुछ भूमाफिया किस्म के लोगों ने तालाब का अस्तित्व ही खत्म कर दिया और तालाब की जगह पर कालोनी बना दी। निचली जगह होने के चलते यहां बरसात के समय पानी भर जाता है और मकान दो से तीन फिट तक पानी में डूब जाते हैं। इससे निहास धसने से लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है। लोग ईटें व तख्ते आदि डालकर आवागमन करते हैं। इसके साथ ही साथ सांप कीड़ों का डर भी सताता रहता है।
झमाझम वारिश से जलमग्न हुए मकान, लोगों का निकलना हुआ दूभर
