शिक्षक-कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति डीएम को आज सौंपेगी ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में शिक्षकों व कर्मचारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता राकेश सारस्वत ने की। कार्यक्रम में सभी विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार किया गया। समस्याओं के निस्तारण हेतु एक स्वर में अपनी मांगों को एक मंच पर रखा गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल चिकित्सालय लिंजीगंज के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। शिक्षक-कर्मचारी, पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर 15 जुलाई को ज्ञापन देने के उद्देश्य से बैठक हुई। सभी कार्यकर्ता सोमवार को विकास भवन में एकत्र होंगे। वहां से पैदल मार्च करते हुए ज्ञापन भेजेगें। महेन्द्र सिंह, मजहर मोहम्मद खां, प्रवेश कुमार कटियार, नरेन्द्र सिंह जाटव, विवेक अग्निहोत्री, मारुत सिंह, दीपक रायजादा, अंकित कुमार, मनोज कुमार, आशीष कुमार शुक्ला, शिवकुमार, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, देवेश पटेल, राहुल यादव, राकेश सारस्वत, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, विष्णु सिंह, जितेन्द्र सिंह राठौर, सुनील कुमार आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *