कायमगंज, समृद्धि न्यूज। एक भजन की पंक्तियां उस समय सार्थक हो उठीं, जब एक ही घर से एक बालिका की अर्थी चली और दूसरे ओर डोली चली। यह दृश्य देख वहां पर मौजूद हर आंख नम थी, लेकिन वहीं लोगों का कहना था कि भगवान के आगे किसी की नहीं चली।
जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना कायमगंज के ग्राम नगला भूड़, मजरा जिराऊ थाना कोतवाली कायमगंज निवासी मदनलाल बहेलिया की ०५ वर्षीय पुत्री संध्या खेलते-खेलते खेतों की ओर पहुंच गयी। गांव के दिवारी पुत्र रुपराम तथा डिप्टी पुत्र रामप्रसाद ने अपने खेतों की फसल की रक्षा के लिए चारों तरफ तार लगा रहे हैं। उसमें करंट प्रवाहित कर दिया। किसी तरह बच्ची का पैर तार पर पड़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। वहीं मदन लाल बहेलिया की भतीजी की बीती शाम बारात आयी थी। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं थीं। मदन लाल ने बताया की मेरी बहन मार्गश्री पत्नी सोनेलाल निवासी मैनपुरी की डिलेवरी के दौरान मौत होगई थी। जिसका हम लोगों ने मुकदमा लिखवाया था। पुलिस ने ससुरालियों को पकडक़र जेल भेज दिया था। उसके वाद खुशबू को गोद लेकर मामा रामपाल अपने गाँव लेकर चले आये और उसकी परिवरिश की। आज उसकी वारात आ रही है। उधर हमारी भतीजी संध्या की अर्थी उठ रही है, तो दूसरी ओर चचेरी बहन खुशबू की डोली उठ रही है।
