ई-रिक्शा पलटने से मां-बेटी घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ई-रिक्शा पलटने से मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पिता ने थाने में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी अनार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 12 जुलाई को उसकी पत्नी कपूर श्री और उसकी पुत्री रीना उसके गांव से एक शादी विवाह में शामिल होने गांव बसंतपुर जा रही थी। गांव का ही ई-रिक्शा चालक उन दोनों को ई-रिक्शा पर बैठालकर ले जा रहा था। ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से रिक्शा पलट गयाष जिससे मां बेटी रिक्शा में दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। कपूरश्री की हालत गंभीर देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य के नवाबगंज से उसे लोहिया रेफर कर दिया गया। जहां कपूरश्री की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं रीना के भी गंभीर चोटें आई हैं। आज अनार सिंह ने थाने पहुंचकर गांव के ही रिक्शा चालक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *