नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध अवस्था में युवक का शव सडक़ किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम समैचीपुर के प्राथमिक विद्यालय के पास गांव वीरपुर निवासी अशोक जाटव पुत्र परशुराम जाटव उम्र 40 वर्ष का शव सडक़ किनारे पड़ा मिला। थाने के चौकीदार कुर्बान अली द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, हल्का प्रभारी संतोष सिंह, दरोगा गिरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। बताया जाता है अशोक कुमार की पत्नी कई महीने पहले अपने बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। कई बार अशोक ने प्रयास किया लेकिन उसकी पत्नी मायके से नहीं आई। वह अपने बंद मकान के सामने अक्सर लेट जाया करता था और दिन में शराब पीता था। सोमवार दोपहर गांव वालों ने बताया शराब ठेका पर शराब पीने गया था। इसके बाद वह सडक़ किनारे पड़ा रहा। कई राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौकीदार कुर्बान अली की फौती सूचना पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी राजेश्वरी देवी और उसके दो पुत्र अभिषेक 18 वर्ष और आर्यन 16 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।
संदिग्ध अवस्था में युवक का पड़ा मिला शव
