छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर में बीती रात तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया. इसकी चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गए हैं, इसके साथ ही 4 जवान जख्मी भी हुए हैं. घायल जवानों का जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज. बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर किए जाने की चल रही तैयारी. जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन से लौटते वक्त पाइप बम में ब्लास्ट किया गया. STF के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू औरआरक्षक सतेर सिंह इस धमाके में शहीद हुए हैं. घायल जवानों में पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार हैं. CRPF, कोबरा, CAF, DRG और STF के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थी, इसी दौरान यह ब्लास्ट किया गया. बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के मध्य सीमावर्ती इलाके में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन और मिलेट्री कंपनी नंबर 2 के माओवादियों के होने की जानकारी मिलने के बाद 16 जुलाई 2024 को STF, DRG, CoBRA और CRPF की टीमें संयुक्त अभियान पर निकली थीं.
छत्तीसगढ़ के बीजपुर में IED ब्लास्ट, 2 कॉन्सटेबल शहीद, 4 घायल
