स्काउट गाइड ने मनाया विश्व स्कार्फ दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर साल 1 अगस्त को दुनिया भर के स्काउट विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया जाता है। यह दिन सभी सक्रिय और पूर्व स्काउट सदस्यों के लिए है, जो सार्वजनिक रूप से अपने स्कार्फ पहनकर अपने स्काउट गौरव का प्रदर्शन करते हैं। फतेहगढ़ के वेद प्रकाश और उनकी पत्नी निधि मौर्य व गु्रप लीडर किरन कुमारी कश्यप एवं गाइड कैप्टन ज्योति शुक्ला, गाइड और रेंजर के साथ गुरुवार को वल्र्ड स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया गया। ये दिवस क्यों मनाया जाता है इस बारे में बच्चों को जानकरी दी गई। स्काउटिंग की पहचान है हमारा स्कार्फ इसके लिए स्कार्फ के पूरे कलर व कव ग्रहण करना व क्यों लगाया जाता है एवं इस दिवस का क्या महत्व है विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *