रिश्तेदारी में गये युवक को रंजिशन दबंगों ने पीटा

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। रिश्तेदारी में गये युवक को रंजिशन दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुडग़ांव निवासी शिवपाल सिंह ने अजीत, मनीष और राकेश निवासी ग्राम हाथिन थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि मैं अपनी रिश्तेदार हाथिन से वापस अपने घर आ रहा था। जब मंै झसी रोड पर गोसरपुर तिराहे के निकट पहुँचा, उसी समय पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आरोपी आये और हमें रोककर गाली-गलौज करते हुए बोले कि दुबारा यदि हाथिन आये , तो जान से मार दूंगा। जब मैंने विरोध किया, तो लात-घूसों से हमें मारापीटा। मेरा मोबाइल छीनकर सडक पर पटक दिया। उक्त आरोपीगणों की हाथिन निवासी मेरे रिश्तेदारों से रंजिश चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *