एनसीसी भर्ती में उमड़ी छात्रों की भीड़

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार 6 अगस्त को जीआईसी तथा एमआईसी के छात्रों की एनसीसी भर्ती की गई। जिसमें सीनियर डिवीजन में एनसीसी कैडेट्स हेतु कक्षा 11 के संस्थागत छात्रों हेतु भर्ती की गई।
म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरजा शंकर द्वारा जीआईसी तथा एमआईसी के कक्षा 11 के संस्थागत छात्रों की भर्ती कराई गई। भर्ती की शुरुआत छात्रों को टोकन नम्बर अलॉट करके की गई। स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में जीआईसी तथा एमआईसी के छात्रों की एनसीसी भर्ती, 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के नव नियुक्त कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एएस मलिक तथा कर्नल रोमिल शर्मा के निर्देशन में बटालियन के सूबेदार मेजर हरकेश सिंह द्वारा करायी गयी। भर्ती में जीआईसी 47 तथा एमआईसी 57 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फिजिकल पास करने वाले जीआईसी के 28 तथा एमआईसी के 37 छात्रों ने लिखित परीक्षा दी। जिनका परिणाम शीघ्र अतिशीघ्र घोषित किया जाएगा। उत्तीर्ण छात्रों का पंजीकरण एनसीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *