फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी की बैठक भोजपुर के सेक्टर ऊगरपुर में सम्पन्न हुई। साथ ही सेक्टर कमेटी का गठन का संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक में भाग लिया। आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने और बहन कुमारी मायावती को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वह अपने सेक्टर और बूथ को मजबूत करें। जिला प्रभारी बीपी सिंह व रामरतन गौतम, जिलाध्यक्ष रामदत्त बौद्ध एवं सेक्टर अध्यक्ष कन्हैया लाल मौजूद रहे।
बसपा की बैठक में सेक्टर व बूथ मजबूत करने पर दिया गया जोर
