समय सीमा के अंदर होगा तहसील बार एसो0 का चुनाव: विनोद कनौजिया

8  अगस्त को चुनाव कार्यक्रम होंगे घोषित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील सदर एल्डर्स कमेटी आफ बार एसोसिएशन के चेयरमैैन विनोद कनौजिया ने बैठक कर चुनाव कराने पर चर्चा की। चेयरमैन विनोद कनौजिया ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि समय सीमा के अंदर ही चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। यदि कोई सदस्य एल्डर्स कमेटी का चुनाव लड़ेगा वह अपने पद से इस्तीफा आम सभा की बैठक के बाद देगा। आम सभा की बैठक 8 अगस्त को तहसील के बार सभागार में 12:30 बजे सम्पन्न होगी। जिसमें चुनाव संबंधित कार्यक्रम घोषित किया जायेगा। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के सदस्य अधिवक्ता प्रवीन चन्द्र सक्सेना, देव प्रकाश अवस्थी, अनीस सिंह, रामसनेही यादव मुन्ना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *