नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना पुलिस में आज बबना तिराहे से देह व्यापार संलिप्त 4 महिलाओं को पकड़ लिया। उनके साथ दो युवकों को भी पुलिस ने मौके पर पकडक़र थाने ले गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद पुलिस के साथ मौजूद रहे। बताया जाता है कि काफी दिनों से बबना तिराहे पर देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिलती रही, लेकिन कानूनी अड़चन के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाती। जिसके चलते उक्त देह व्यापार का धंधा काफी फल फूल रहा था। एक सप्ताह में दो बार लगातार दविश के चलते क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया की जटिलता के चलते पुलिस ने चारों महिलाओं और दोनों पुरुषों को 294 आईपीसी में गिरफ्तारी दिखाकर थाने से ही 6 लोगों को जमानत दे दी। कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार ने बताया है कि यह चार महिलाएं और दो पुरुष राह चलते लोगों से अश्लील इशारे कर रहे थे।
