बिजली कटौती के चलते व्यापारियों ने विद्युत अधिकारियों का फूंका पुतला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ व्यापार मण्डल ने अधिकारियों का पुतला फूंका। जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठाते है। न ही कोई समस्या के बारे में जानकारी देते है। बीती रात बिजली की कटौती के चलते लोग परेशान हो गये। साथ ही पानी आदि की व्यवस्था भंग हो गयी। गर्मी व उमस के चलते लोगों ने रात जाग कर काटी। दिन में काम करने के बाद भी विद्युत कटौती होती है ऐसे में व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी व बच्चे सो नहीं पाते है। गर्मी का प्रकोप व उमस हावी है। युवा व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने त्रिपुलिया चौक पर बिजली विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंका और चेतावनी दी कि अगर फोन नहीं उठाया तो बिजली विभाग के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा। पुतला फूंकने के दौरान कोतवाली प्रभारी भी डटे रहे। वहीं पुलिस ने पुतला छीनकर बुझाया। इस मौके पर रोहन कश्यप, राजा, मोनू मिश्रा, गोविंद बाथम, हिमांशु गुप्ता, अमित वर्मा, मुनव्वर अली, सबलू खान, शिवम श्रीवास्तव, अंकित ठाकुर, राजेंद्र चौहान, अशोक यादव, गोविंद दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *