कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में एनसीसी कैडेट्सों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी रामऔतार, 4 यूपी गल्र्स बटालिएन फतेहगढ़ के हवलदार भूपेन्द्र सिंह, विद्यालय प्रबन्धक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, एनसीसी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में कैडेट्सों की यह तिरंगा रैली शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान से प्रारम्म होकर सी0पी0 तिराहा तक पहुंचकर वापस विद्यालय पहुँची। इस दौरान कैडेट्सों ने जहाँ भी गन्दगी दिखाई दी उसे साफ किया और जनता को सफाई के प्रति जागरूक भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी वर्ग अपने अन्दर देशभक्ति की भावनाओं को जागृत करें और सभी का सम्मान करें। युवा पीढ़ी, पढ़े लिखें लोग अच्छी संभावनाएं एवं अभिलाषाएं तो रखते ही हैं साथ में अपने देश के भविष्य की चिन्ता भी करें। हैं। इस दौरान ममता सिंह, सन्तोष शर्मा, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, कु0 अक्षिता, कु0 शायना सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
