मखदूम शाह शहाबुद्दीन औलिया का सलाना उर्स 20 अगस्त से शुरु

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ लोको रोड स्थित ऐतिहासिक गंगा जमुनी की मिसाल दरगाह हजरत मखदूम शाह सय्यद शहाबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा के दरगाह सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद शरीफ उर्फ़ मोहब्बत शाह व नायब सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद वसीम की मौजूदगी में उर्स को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि दरगाह पर उर्स 20 से शुरु होकर 22 अगस्त तक चलेगा। जिसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि तमाम प्रदेशों से जायरीन हिन्दू-मुस्लिम, सिख व अन्य धर्मो के लोग व मुरीदेन शिरकत करेंगें। दरगाह से हमेशा कौमी एकजैती का संदेश व गंगा जमुनी तहजीब का मरकज रहा है। सभी मेहमानों के लिए लंगर आम का इंतजाम किया है और अपने अपने अंदाज में फूल और चादर भी पेश कर अकीदत को पेश करेंगे। 20 अगस्त मंगलवार को नमाज व कुरान ख्वानी, चिरागा रोशनी व ईद मीलादुलनवी, कुरआन-ए पाक की तिलावत नातिया कलाम मौलाना नूरुल अराफात, मौलाना शाहिद मदारी तकरीर करेंगे। 21 अगस्त बुधवार को पंजाब स्थित दरगाह से रब्बानी मुजद्दि अलिफसानी अहमद फारुकी शिरकत करेंगे। साथ ही कब्बाली कार्यक्रम होगा और दरगाह पर फूल और चादर पेश होगी। रात में महफिले कब्बाली में शाजहांपुर के राजू मुरली, बाराबंकी के शहवेज वारसी, कब्बाल कमालुद्दीन कब्बाली पेश करेंगे। साथ ही अम्मार अहमदी उर्फ नय्यर मियां कॉफ्रेंस में अपने विचार रखेगें। इस दौरान सय्यद आरिफ, हाजी हाफिज, अख्लाक अहमद, हाफिज अरशद साबरी, मौलाना हाफिज शाहिद हुसैन, मुबीन खान साबरी, रफत हुसैन, मुहम्मद हनीफ उर्फ बबलू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *