न्यायालय में इंटीग्रेटेड कॉम्पलेक्स व अधिवक्ताओं के बनेंगे चेम्बर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉक्टर वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के सहायता राशि के लाभार्थियों को प्रदान किए जाने के कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। दूरदर्शन पर देखे गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की चेक लाभार्थियों को दिए। 577 अधिवक्ताओं के अस्तित्व को सहायता राशि प्रदान की गई। स्मृति शेष अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत अधिवक्ताओं के पारिवारिकजनों को डेमो चेक भी दिए गए। उन्होंने कहा कि हम अधिकारों के प्रति सजग रहते हैं, पर अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं। एक करोड़ व्यक्तियों को वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन आदि रूपों में सहायता दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में फ्री उपचार, फ्री वैक्सीन, फ्री राशन दिया जा रहा है। 577 परिवार जुड़ रहे हैं। कॉरपस फंड को बढ़ाकर 500 करोड़ कर दिया गया है। अधिवक्ताओं के पारिवारिकजनों को 500000 दिए गए। अधिवक्ता कल्याण निधि को बढ़ा दिया गया है। न्यायालय में इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स बनेंगे। पार्किंग व्यवस्था होगी। अधिवक्ताओं के चेंबर बनेंगे। जिसमें 10000 अधिवक्ता बैठ सकेंगे। फर्रुखाबाद के भी सभी स्मृति शेष अधिवक्ताओं के पारिवारिकजनों को शाल देकर सम्मानित किया गया व सहायता राशि उनके बैंक के खाते में अंतरित की जाएगी। बैठक में एडीजे प्रथम शैली राय, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
स्मृति शेष अधिवक्ताओं के पारिवारिकजनों को डीएम ने किया सम्मानित
