फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 80वी जयंती पर कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने कैम्प कार्यालय नाला सिम्त शुमाल में स्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के निजी सहायक अनिल मिश्रा एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्मार अली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संजीव शर्मा, महादेव यादव, अतीक सलमानी, सलीम, अमर मिश्रा, वात्सल्य मिश्रा, रोहित वर्मा, हसन हैदर, प्रेम अवस्थी, अशोक राजपूत, सुनील भारद्वाज, अतुल राजपूत, आमिर रिजवी, आदेश पाण्डेय, महेन्द्र कुमार, कामरान हुसैन, विनोद प्रकाश, संजय दिवाकर, छोटू शुक्ला, अरूण कटियार, राजीव दिवाकर, संजीव दिवाकर, मोविना, तौफीक, नरेंद्र वाल्मीक, अमन बाल्मीकि, नितिन बाल्मीकि, रितिक बाल्मीकि, अक्षय, निखिल आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी 80वीं जयंती
