पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठायी मांग

पुण्यतिथि पर स्व0 कल्याण सिंह को लोधी समाज ने किया याद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि विक्रांत सिंह राना के प्रतिष्ठान पर मनाई गई। बाबूजी कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की एक स्वर से मांग की गई। श्रंद्धाजलि सभा में लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा ने कहा कि बंथलशाहपुर में हुए लोधियों के सगे दो भाईयों के मर्डर में एक भाई की छोटी बच्ची को आर्थिक सहायता हेतु एक लाख पच्चीस हजार रुपए फंड की व्यवस्था महासभा के द्वारा की गई है। जिलाध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत ने कहा कि लोधी समाज में घर घरों में पैर पसार चुकी शराब व नशामुक्ति हेतु, तरह तरह की फैली कुरीतियों व अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए जाग्रति चौपाल गांव गांव लगायेगी। प्रेमपाल सिंह राजपूत ने कहा कि बंथलशाहपुर की घटना को शीघ्र ही सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि अगली 23 अगस्त को झंडेवाला पार्क लखनऊ में शहीद हुए गुलाब सिंह लोधी बलिदान दिवस को धूमधाम से अध्यापक अनिल वर्मा के आवास कमालगंज में मनाया जायेगा। भाजपा जिला मंत्री डा0 धर्मेन्द्र राजपूत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर परशुराम वर्मा, राम लडैते राजपूत, अमर सिंह राजपूत, हरिनाथ सिंह राजपूत, प्रेमपाल सिंह राजपूत, अजय राजपूत, रामसरकार राजपूत, अहिवरन सिंह लोधी, बेचेलाल वर्मा, अनिल राजपूत, रोशनलाल राजपूत, प्रवीन वर्मा, महिपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विक्रांत सिंह राना लोधी व संचालन रामाधार सिंह वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *