शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहित व उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर ससुरालियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी बबली पुत्री बहार शेर ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2022 को अब्दुल समद निवासी सैदबाड़ा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक बाइक व सोने की चैन की मांग करने लगे। ससुरालियों ने उसका उत्पीडऩ शुरु कर दिया और उसका गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। जिसकी डर से पीडि़ता अपने पिता के घर आ गयी। ३ अपै्रल को ससुराली अब्दुल कमर, जीशान व सोफी पुत्रगण अब्दुल समद तथा मुशीर पुत्र तनवीर ने पीडि़ता के मायके पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बचाने आयी पीडि़ता की रानी, मामू सफीक उर्फ नबी जमा खां निवासी दलवीर को भी मारापीटा। मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर आरोपीगण भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
दहेज लोभियों ने विवाहिता व उसके परिजनों को पीटा, मुकदमा दर्ज
