विभिन्न पाण्डालों में महाआरती के साथ मनाया जा रहा गणेशोत्सव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर की गली-मोहल्लों में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। नगर के पांडेश्वर नाथ मंदिर, मित्तू कूंचा मंदिर, महाकाल मंदिर, बढ़पुर मंदिर, खतरना गणेश मंदिर, कटरा डैरूनाथ, विध्न हरण कमेटी सहीत नगर में सैकड़ों जगह पर भगवान गणपति विराजे हुए हैं। जिसमें भक्तों के द्वारा सुबह एवं सायं पूजन एवं आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। जिसमें बच्चे, युवा बहुत ही उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। नगर के प्राचीन पांडेश्वर नाथ मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ हवन पर आहुतियां भी दी जा रही है। पंडित ओंकार नाथ शास्त्री, आशुतोष मिश्रा, प्रमोद मिश्रा आदि पंडितों के द्वारा पाठ किया जा रहा है। एवं जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवान शिव पार्वती राधा कृष्ण के स्वरूपों के द्वारा भागवत लीला का प्रदर्शन किया जा रहा है। गणेश उत्सव 11 दिनों तक चलेगा। पूरे दिन पाण्डालों में भजन कीर्तन के साथ शाम को महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होता है। भक्तगण उल्लास पूर्वक भक्तिमय झूमते दिखायी पड़ते है। कुछ पाण्डालों में मुम्बई की तर्ज पर गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *