इस साल कोई भी दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा
कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला गरमाया हुआ है। इस मामले में रेप पीड़िता डॉक्टर के पिता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीड़िता के पिता रोते हुए कहते हैं, ‘हम मामले में सीएम (ममता बनर्जी) की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने कोई काम नहीं किया. मेरी बेटी के साथ जो घटना घटी, हमने ये बात शुरू से ही कह रहे हैं कि विभाग का एक आदमी इसमें शामिल है. हमें लगता है कि इस साल कोई भी दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा, अगर कोई मनाएगा तो खुशी से नहीं मनाएगा. क्योंकि बंगाल के सभी लोग और देश मेरी बेटी को अपनी बेटी मानता है.’पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्होंने शुरू से ही आरोप लगाया था कि इस घटना में अस्पताल का कोई कर्मचारी शामिल है, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए.
#WATCH | West Bengal | Kolkata's RG Kar Rape and murder incident | Victim’s father breaks down, says, "…We are not satisfied with the role of the CM (Mamata Banerjee) in the case…She did not do any work…The incident which occurred with my daughter, we have been saying this… pic.twitter.com/u65SQrE2Ma
— ANI (@ANI) September 11, 2024
रेप पीड़िता के पिता ने क्या कहा?
रेप पीड़िता के पिता ने रोते हुए कहा, ‘हम मामले में सीएम (ममता बनर्जी) की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कोई काम नहीं किया। मेरी बेटी के साथ जो घटना घटी, हम ये बात शुरू से ही कह रहे हैं कि विभाग का एक आदमी इसमें शामिल है। हमें लगता है कि इस साल कोई भी दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा। अगर कोई मनाएगा तो खुशी से नहीं मनाएगा। क्योंकि सभी बंगाल के लोग हैं और देश मेरी बेटी को अपनी बेटी मानता है।’
