ट्रांसफार्मर का फ्यूज बदल रहे लाइनमैन को लगा करंट, खंभे से नीचे गिरा

सीएचसी में उपचार के बाद लोहिया किया गया रेफर
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर क्षेत्र निवासी लाइनमैन एक गांव में ट्रांसफार्मर के खराब होने की सूचना पर साथियों के साथ पहुंचा। वह खंबे पर चढक़र ट्रांसफार्मर का फ्यूज बदल रहा था। शटडाउन लेने के बावजूद बिजली लाइन चालू कर दी गई। जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। जिससे वह खंबे से नीचे आ गिरा। साथियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया।
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम आशा की मड़ैया निवासी दुर्गेश राजपूत राजेपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात है। मंगलवार को वह ग्राम महेशपुर में ट्रांसफार्मर के खराब होने की सूचना पर अपने साथी धर्मेंद्र सहित अन्य लोगों के साथ पहुंचा था। उसने शटडाउन लिया और उसके बाद वह ट्रांसफार्मर पर चढक़र फ्यूज बदलने लगा। इसी दौरान बिजली शुरू हो जाने से उसे तेज करंट लगा। जिससे वह पोल से नीचे आ गिरा। उसके साथी एंबुलेंस से उसे राजेपुर सीएचसी ले गये। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्गेश ने बताया कि एसएसओ सुखबीर से उसने शटडाउन लिया था। पुरानी महमदगंज क्षेत्र का उसने शटडाउन लिया और गलती से नई महमदगंज का शटडाउन दे दिया गया। इसके चलते वह जब ट्रांसफार्मर सही कर रहा था, तभी लाइन शुरू हो गई और उसे करंट लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *