चीते की आशंका पर ग्रामीणों ने जाग कर काटी रात

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात्रि भैंस के बच्चे की जंगली जानवर (चीते) के हमले से मौत हो गई थी, जिसकी जानकारी वन विभाग को मिली वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया, वहीं चीते की आशंका के भय के कारण गांव के ग्रामीणों ने पूरी रात जाग कर काटी,
थाना क्षेत्र के गांव असगरपुर में रितेश कुमार पाल के मकान के पास से बंधे जानवरों में से भैंस के डेढ़ साल के बच्चे को जंगली जानवर खींच ले गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी मौके पर पहुंचे, वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार ने वन दरोगा समीर सिंह सेगर को घटना स्थल पर पिंजरा लगाने के निर्देश दिए थे और वन विभाग की टीम द्वारा निगरानी के भी निर्देश दिए थे शाम के समय वन दरोगा पिंजरे को लेकर मौके पर पहुंचे और पिंजरे खेतों में जाकर लगाया तथा तीन तीन लोगों की समिति भी सुरक्षा के लिए बनाई गई, लेकिन पिंजरा टूटा होने के कारण नहीं लग पाया तथा पिंजरे को वापस लेकर बुधवार को ही चले गए, जिसके चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया, चीता होने की आशंका पर गांव के ग्रामीणों ने रात जाग कर काटी, पूर्व प्रधान शोभित गंगवार ने बताया की 1 साल से जंगली जानवर के हमले से कई जानवरों की मौत हो चुकी है, वहीं ग्रामीण अजय पाल ने भी बताया कि खेतों में कई बार जंगली जानवरों के पद चिन्ह भी मिले हैं, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है, वहीं असगरपुर के ग्राम प्रधान अंशुल गंगवार ने बताया कि वन दरोगा द्वारा पिंजरा लगाया गया था और थोड़ी देर बाद पिंजरे को वापस भेज दिया गया है वन विभाग के दरोगा समीर सिंह सेगर ने बताया को लेकर मौके पर गए थे पिंजरा कुछ टूटा था, इसलिए वापस सही कराने के लिए भेज दिया है आज सही करवा कर शाम तक लगवा देंगे और छह लोगों की टीम बनाई गई है तीन लोग दिन में रहेंगे और तीन लोग रात में निगरानी करेंगे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *