भारी बारिश के चलते 13 सितम्बर तक बंद रहेगें सभी स्कूल-कालेज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज बारिश के चलते जनपद फर्रुखाबाद सहित छह जिले रेड अलर्ट घोषित किये गये है। गुरुवार को रेड अलर्ट के चलते जनपद में पूरे दिन बारिश हुई। व्यापार के अलावा अन्य व्यवसायों पर भी इसका असर देखने को मिला। जिलाधिकारी के निर्देश के चलते मूसलाधार बारिश के कारण १३ सितम्बर तक सभी स्कूल कालेज बंद करने का जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षाधिकारी ने निर्देश जारी किये है। जगह-जगह जल भराव के कारण स्कूली बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे है। ऐसे में कोई अनहोनी घटना न घटे प्रशासन ने रेड अलर्ट के चलते 12 व 13 सितम्बर को सभी स्कूल कालेज बंद रखने के आदेश जारी किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *