सत्ता और संगठन में भाजपा काकुत्स्थ समाज की उपेक्षा कर रही है: राजेश निराला

नागा सन्यासी को स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। काकुत्स्थ विकास महासभा के स्थापना एवं विजय दिवस पर जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संस्थापक राजेश निराला ने कहा कि जातियां तो सभी धर्मो में होती है। हिन्दुओं की जातिगणना समाज को बाटने की साजिश हो, तो जातिगणना यदि आवश्यक है तो सभी धर्मों की करायी जाये। संविधान बदलने, आरक्षण खत्म की ताकत किसी की थी तो राजनैतिक दल में नहीं। गणना के साथ-साथ आर्थिक गणना करायी जाये। पंचमुखी हनुमान मंदिर निसाई में आयोजित सम्मेलन में निराला ने कहा कि काकुत्स्थ समाज ९० प्रतिशत वोट भाजपा को देता है, लेकिन संगठन और सत्ता में समाज की उपेक्षा की जाती है। विशिष्ठ अतिथि महामंत्री संजय काकुत्स्थ ने कहा कि शिक्षा और राजनीति के माध्यम से समाज में अपनी पहचान बनानी होगी। जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद काकुत्स्थ ने कहा कि भारतीय संविधान का दुरुप्रयोग करके नेताओं ने समाज को अगड़े, पिछड़े व दलितों में बांटकर वोट बैंक की राजनीति की है। रामनारायन काकुत्स्थ ने कहा कि समाज को ओबीसी में शामिल किया गया हो परन्तु जिला प्रशासन पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं करता है। संयोजक रामानंद गिरी, नागा सन्यासी ने सामूहिक विवाह एवं गरीबों की शिक्षा में सहयोग करने पर बल दिया। इस मौके पर ब्रह्मानंद, अजब सिंह, विपिन सिंह, अमित कुमार, डा0 लालू, गोकुलेश, मदनलाल, रामसिंह, संतोष कुमार, गौरव कुमार, राजेन्द्र फौजी, अशोक कुमार, राजेश कुमार ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद ने की। संचालन देवेश कुमार काकुत्स्थ ने किया। आये हुए अतिथियों को सम्मानित किया गया। नागा सन्यासी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *