भैंस चराने गये युवक की बूढ़ी गंगा में डूबने से मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। भैंस चराने गए युवक की बूढ़ी गंगा में डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्वजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी नेकसू का २३ वर्षीय पुत्र पूरन रविवार सुबह भैंस चराने खेतों की तरफ गया था। भैंसें खेतो के निकट निकली बूढ़ी गंगा में घुस गयीं। उन्हें निकालने के लिए युवक भी बूढ़ी गंगा में घुस गया। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। युवक के शाम तक घर वापस न लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन की। ग्रामीणों ने युवक की चप्पलें बूढ़ी गंगा में उतराती देख स्वजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव देखकर स्वजन बिलखने लगे। स्वजनों ने मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी। तहसीलदार मनीष वर्मा, कानूनगो रोहित अवस्थी, हल्का लेखपाल सुनील यादव ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्वजनों ने पुलिस को सूचना देने से मना कर दिया। मृतक तीन भाइयों नन्नू व नीलेश में सबसे बड़ा था। मृतक की माता वर्मा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मामले की सूचना नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *