विश्वकर्मा जयंती पर विद्युत उपकेंद्र पर हुआ हवन यज्ञ

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर विद्युत उपकेंद्र पर हवन पूजन कर संबंधित उपकरणों की पूजा की गयी। इसके साथ ही पूरे देश में सुख समृद्धि की कामनाएं की गयीं।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज में फर्रुखाबाद रोड पर बने 3311 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर एसडीओ मनीष वर्मा ने अपने समस्त स्टाफ के साथ विद्युत उपकेंद्र पर हवन पूजन किया गया तथा देश में सुख समृद्धि की कामनाएं की गयीं। वहीं विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर सभी लाइनमैनों ने अपने उपकरणों की भी पूजा की। वहीं आचार्य ने हवन किया। जिसमें सभी लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां दीं। इस मौके पर एसडीओ मनीष वर्मा, जूनियर इंजीनियर जावेद अहमद, अवध प्रताप सिंह लाइनमैन, स्टाफ प्रमोद कुमार, वीरसिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, विकास यादव, शमशाबाद विद्युत उपकेंद्र से सलीम खान, प्रदीप यादव, अनुरोध प्रताप, प्रदीप सक्सेना सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *