सपाइयों ने मनाई पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि

सयुस की बैठक में जिला महासचिव को किया गया पदमुक्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गयी, साथ ही युवजन सभा की बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ कार्यक्रम प्रभारी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने पुष्प अर्पित किये। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया के समाजवादी विचारधारा पर चलने के जीवन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा नेताजी का शिवदयाल चौरसिया ने हमेशा साथ दिया। साथ ही युवजन सभा की मासिक बैठक संपन्न हुई। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने बताया कि हम लोग गांव-गांव, गली-गली और मोहल्ले में जाकर समाजवादी कैम्प लगाकर 2027 में समाजवादी पार्टी को फर्रुखाबाद से चारों विधानसभा जिताने का काम करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा यह काम हम लगातार कर रहे हैं। अमृतपुर, भोजपुर विधानसभा में बैठक की है और बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद अमृतपुर विधान सभा में समाजवादी पार्टी जन पंचायत लगाने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सुनील यादव, जिला प्रवक्ता अर्चित मिश्रा का पद प्रमोशन करते हुए जिला उपाध्यक्ष बनाया गया तथा जिला महासचिव अभिषेक शुक्ला को उनके पद से पद मुक्त कर दिया गया। अभी हाल ही में युवजन सभा के प्रदेश सचिव बने प्रवेश कटियार का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अजय शाक्य, अतुल खटीक, सुरजीत यादव, रोहित पाल, पंकज कटियार, सुधीर यादव, शैलेंद्र कठेरिया, विनीत परमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *