पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई जबावी फायरिंग, पुलिस ने पहुंच एक को लिया हिरासत में.

*घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने दी थाने में तहरीर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते ही फायरिंग होने लगी। जिससे क्षेत्रीय निवासी दहशत आ गये। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने घटना के संबंध में अपनी-अपनी तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव आसलपुर पुठरी निवासी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि मंगलवार को वह अपने खेत में मक्का की फसल में दवा लगा रहा था, तभी गांव के ही दबंग अरविंद उर्फ भूरे सिंह, डिंपल कुमार, दीपक कुमार, वीरेंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह आये और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब गाली-गलौज का विरोध तो उक्त दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरु कर दी और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
वहीं इसी मामले में दूसरी पक्ष से नन्ही देवी पत्नी विजेंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि मंगलवार को अपने खेतों की तरफ गई थी, तभी गांव के आरोपी संजीव कुमार खेत की मेड काट रहे थे। जब खेत के मेड़ काटने से मना किया तो आरोपी संजीव कुमार आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह, सचिन कुमार पुत्र संजीव कुमार एक राय होकर मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। आरोपी घर के बाहर से सरकारी हैण्डपंप भी उठा ले गये। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी संजीव कुमार को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार हो गये। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *